जमशेदपुर के कांग्रेस नेता अवतार सिंह तारी का निधन

0
4

जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर के पुराने कांग्रेस नेता व ट्रांसपोर्टर अवतार सिंह तारी का निधन बुधवार की सुबह छह बजे हृदय गति रुकने से हो गया। उन्हें मंगलवार की शाम को भी हार्ट अटैक आया था। उसी समय घरवालों ने उन्हें टीएमएच (टाटा मुख्य अस्पताल) में भर्ती कराया था। उनका इलाज चल रहा था कि सुबह छह बजे दोबारा हार्ट अटैक आया। तारी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू के अभिन्न मित्र थे।

उनका अंतिम संस्कार बुधवार को ही स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में कर दिया जाएगा। बेटे रविंदर सिंह सैनी ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे उनके सर्किट हाउस 8  स्थित निवास से पार्थिव देह को घाट ले जाया जाएगा। तारी के निधन  की जानकारी मिलते ही पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार झा, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह व अन्य उनके आवास पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here