39 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर लिखा पति धोनी के लिए प्यारा सा संदेश

0
24

रांची. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड (तब बिहार) के रांची में हुआ था। कैप्टन कूल धोनी की पत्नी साक्षी सिंह रावत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

साक्षी ने लिखा कि आप एक साल और बड़े हो गए हैं, आपके बाल ग्रे हो गए हैं और आप पहले से और भी ज्यादा स्मार्ट और स्वीट हो गए हैं। आप एक ऐसे इंसान हैं जिसे सिर्फ गिफ्ट और शुभकामनाओं से खुश नहीं किया जा सकता। चलिए, आपकी जिंदगी के एक और साल को केक काटकर और कैंडल जलाकर सेलिब्रेट करते हैं। हैप्पी बर्थडे, हसबैंड।

जानकारी के मुताबिक, धोनी का जन्मदिन मनाने के लिए मंगलवार शाम को हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पंड्या व क्रुणाल की पत्नी पंखुड़ी शर्मा, वड़ोदरा के क्रिकेटर सागर मंगोलकर फ्लाइट से रांची पहुचेंगे। वे धोनी के घर जाएंगे, जहां उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।

हेमंत सोरेन ने भी दी शुभकामनाएं
उधर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक ले गए। ईश्वर से प्रार्थना है वे दीर्घायु हों, स्वस्थ, प्रसन्न और देशवासियों को सदैव गौरवान्वित करते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here