रात में एक ही खाट पर सोया और अंधविश्‍वास में टांगी से काट कर दी हत्‍या, गिरफ्तार

0
15
रांची: राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र के चुरी दक्षिणी पंचायत अंतर्गत मचवा टांड गांव में शुक्रवार की रात 25 वर्षीय युवक बैजनाथ मुंडा की हत्या कर दी गई। गांव का ही रहने वाला हत्यारा 55 वर्षीय रामा मुंडा शुक्रवार रात बैजनाथ के घर उसके साथ एक ही खाट पर सोया था। रात में ही उसने घना और टांगी से मारकर बैजनाथ मुंडा की हत्या कर दी। सुबह रामा ने ही बैजनाथ की माँ को बताया कि उसने बैजू को पास (हत्या करना) कर दिया। हत्या के बाद भी हत्यारा भागा नहीं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि रामा अंधविश्वासी था।
शुक्रवार को ही वह एक ओझा से मिलकर आया था। इसके बाद उसने रात में पूरी योजना के साथ मृतक के साथ साेया और रात में ही उसकी हत्‍या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here