कोरोना पॉजिटिव बच्चे को रिम्स के कोविड वार्ड से लेकर भागे परिजन

0
14

रांची. राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के कोविड वार्ड में भर्ती एक डेढ़ साल के बच्चे को लेकर उसके परिजन भाग निकले। घटना मंगलवार सुबह की है। घटना की सूचना के बाद पुलिस एक्शन में आई और गोमो से बच्चे व उसके माता-पिता को बरामद कर लिया। बच्चे को 14 जून को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था।0
कोरोना रिपोर्ट आने के पहले बच्चे को रिम्स के पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया था। 12 जून को इसे रिम्स में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे को पेशाब के रास्ते में समस्या है। ये बच्चा धनबाद का रहने वाला है। इस तरह की घटना ने एक बार फिर रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इधर, पुलिस के अनुसार, रिम्स के डॉक्टर की ओर से बरियातू थाना को सुबह इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद कोविड वार्ड के सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। इससे बच्चे और उसके माता-पिता का हुलिया पता चला। वहीं, बच्चा धनबाद के बरवड्‌डा का है। इसलिए रांची पुलिस ने धनबाद, बोकारो और ओरमांझी पुलिस को इसकी सूचना दी। मोबाइल ट्रेसिंग के दौरान तीनों को गोमो से बरामद कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here