रांची में कूरियर कंपनी के कर्मी ने फंदे से झूलकर दी जान

0
19

रांची: अरगोड़ा इलाके के कडरू एजी कॉलोनी में रहने वाले क्विक एंड केयर कूरियर कंपनी के कर्मी सोनू कुमार ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक सोनू मूल रूप से पटना के बुद्धा कॉलोनी का रहने वाला था। वह एजी कॉलोनी कडरू में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस के अनुसार सोनू का कई लड़कियों से प्रेम-प्रसंग था। आत्महत्या से पहले उसने शराब पी, इसके बाद फंदे से झूल गया। बताया जा रहा है कि सोनू अपने अन्य तीन सहकíमयों के साथ मकान में रहता था। शुक्रवार की शाम सहकर्मी घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाए तो नहीं खोला। इस पर मकान मालिक प्रकाश मिश्रा मकान के पास गए और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। इसके बावजूद नहीं खोलने पर खिड़की से झाक कर देखा, तब सोनू पंखे के सहारे झूलता मिला। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल और ग्लास में शराब भी बरामद की गई है। बताया जा रहा था कि जिस कूरियर कंपनी में सोनू काम करता था, वह उसके मामा का ही था।

ये भी पढ़े

सड़क लुटेरा गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इनमें नाबालिग भी शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here