चाइनीज सामानों का जोरदार बहिष्कार, हिंदू जागरण मंच व राष्ट्रीय युवा शक्ति ने किया प्रदर्शन

0
5

रांची: भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच देश में चीन के सामानों का भारी विरोध हो रहा है। झारखंड की राजधानी रांची में कई संगठनों ने चाइनीज सामानों का विरोध करते हुए चीनी राष्‍ट्रपति का पुतला जलाया और विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि कल भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद पूरे देश में चीन विरोधी लहर तेज हो गई है। आज रांची में परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा चीनी राष्ट्रपति की तस्वीर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

आरएसएस के अनुषांगिक संगठन हिंदू जागरण मंच ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोगों से चाइनीज सामानों के बहिष्कार का आह्वान किया है। बुधवार को चार बजे सभी कार्यकर्ता अपने घरों में एक घंटे धरना देंगे। हिंदू जागरण मंच के झारखंड बिहार के क्षेत्र संगठन मंत्री सुमन कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शन झारखंड एवं बिहार में होगा। आज से चाइनीज सामानों का पूरी तरह बहिष्कार होगा। सुमन कुमार ने कहा कि जिन जवानों ने अपना बलिदान दिया है, उन परिवारों के साथ हिंदू जागरण मंच खड़ा है। आज उन बलिदान देने वाले जवानों को भी अपने-अपने घरों में श्रद्धांजलि देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here